फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट, निर्दलीय उम्मीदवार के बेटे पर आरोप

अनुज कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 12:13 PM IST

धमतरी के रिसाई पारा म्युनिसिपल स्कूल पोलिंग बूथ में एक भाजपा की कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। युवती ने मारपीट करने का आरोप एक निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार बेटे के ऊपर लगाया है। युवती ने बताया कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है और म्युनिसिपल स्कूल के अंदर नगर निगम के सरकारी आवास में रहती है। ऐसे में आज वह अपने घर जा रही थी। तभी पार्षद के एक निर्दलीय प्रत्याशी बेटे ने उसके साथ मारपीट के साथ ही निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी ने अश्लील गाली दी। युवती ने कहा कि वह इस घटना से वह काफी भयभीत हो गई है। बताया कि म्युनिसिपल स्कूल को हर बार पोलिंग बूथ बनाया जाता है। वहीं युवती ने इसकी शिकायत थाने में करने की बात कह रही है। इस घटना को लेकर भाजपा के महापौर पर प्रत्याशी ने कहा कि मारपीट करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें