फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में सड़कों का बुरा हाल, लोगों को हो रही है परेशानी, देखें वीडियों

Digvijay Singh Updated Sun, 13 Apr 2025 06:55 PM IST

कहा जाता है किसी भी जिले के विकास और सुंदरता की बात होती है उस जिले की सबसे पहले सड़क की व्यवस्था को देखी जाती है। और अगर जब जिले विकास और सुंदरता के कार्य की बुनियाद की आवश्यक हो तो ऐसे में जिले का विकास और सुंदर बनाना नामुमकिन होता है। ऐसे ही हाल धमतरी के शहर के रोड का है जहां सड़को का बहुत बुराहाल है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं,जिस कारण से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क में गड्ढों की वजह से वाहन चालको के कमर में समस्या भी आने लगी है। ऐसे में बदहाल सड़क को लेकर लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है।तस्वीरों में दिख रहा है यह सड़क किसी गांव का नहीं है, बल्कि यह धमतरी नगर निगम की सड़के है।देव श्री टॉकीज रोड, रिसाई पारा मार्ग की बात करे या सदर मार्ग की शहर के अमूमन सभी मार्गों में हजारों की संख्या में गड्ढे आपको देखने को मिल जाएगी।इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय जाने वाले मार्ग में भी बड़े बड़े गड्ढे है। वही इन सड़कों से रोजाना धमतरी नगर निगम की आयुक्त, महापौर, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी रोजाना गुजरते हैं। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत को लेकर किसी ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।जिसका खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने के कारण से गाड़ियां तो खराब होती है, इसके साथ ही अब कमर से जुड़ी समस्याएं भी होने लगी है।दूसरी और विपक्षी पार्षद शहर के सड़को में गड्ढे के मुद्दे को लेकर निगम को घेरने की तैयारी कर रहे है।बहरहाल नगर निगम के महापौर का कहना है कि शहर के सभी सड़कों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें