फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, जवानों ने बचाया

धमतरी कलेक्ट्रेट में हर सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।आज भी जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा था,तभी एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।जिससे पूरे कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मच गया।जिसे वहाँ पर तैनात जवानों ने आग लगाने से रोक दिया।जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर रुद्री थाना लेकर गए। ग्राम डोमा निवासी करण सोनवानी ने बताया कि वे लोग भूमिहीन है।कच्चे मकान में परिवार सहित रहते है और रोजी मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे है। युवक ने कहा कि करीब दो साल से पीएम आवास की मांग कर रहे है।लेकिन अभी तक उनको आवास नही मिला है।युवक ने आरोप लगाया कि उनके पिता के नाम से पीएम आवास आया था,लेकिन पंचायत वालो ने सूची से नाम काट दिया।जिससे परेशान और हताश होकर युवक आज पेट्रोल लेकर कलेक्ट्रेट जनदर्शन पहुँच गया और अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगाने ही वाला था। जिसे पुलिस जवानों ने रोक दिया।जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।फिलहाल इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद ही पीएम आवास का लाभ दिया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें