फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में गंगरेल बांध में डूबने से डोंगरगढ़ के युवक की मौत

धमतरी में गंगरेल बांध में शनिवार की दोपहर एक हादसा हुआ है। जहा बांध में डूबने से डोंगरगढ़ युवक की मौत हो गई। रेस्क्यू कर शव को निकाल कर 108 एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार 21 दिसंबर की दोपहर तीन बजे करीब रुद्री पुलिस को सूचना मिली कि गंगरेल बांध के छोटे बोटिंग पॉइंट की तरफ एक युवक डूब गया है। रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और थोड़ी देर बाद शव को निकाला गया। जिसकी शिनाख्ति डोंगरगढ़ निवासी संगम सागर 22 वर्ष के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक धमतरी के गंगरेल बांध घमने आया था। जहां गंगरेल में आकर अपने दोस्त के यहां रुका था।जिसकी आज नहाने जाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि गंगरेल बांध में एक युवक का शव पानी में मृत हालत में देखे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर शव को निकाला गया और जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की शिनाख्ति डोंगरगढ़ निवासी संगम सागर के रूप में हुई है। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें