धमतरी में फिर एक मामूली बात को लेकर चाकू बाजी की वारदात सामने आई है, इस वारदात में एक युवक की जान चली गई है।इस खूनी खेल के चलते वार्डवासी दहशत में आ गए हैं।वही पुलिस के सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावों की भी पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के दानिटोला वार्ड में कुछ युवक बर्थडे पार्टी मना रहे थे। इस दौरान युवकों द्वारा पटाखा फोड़ा जा रहा था। जिससे परेशान होकर दानिटोला वार्ड निवासी नरेश माली उम्र लगभग 35 साल कहीं और जाकर पटाखे फोड़ने की बात कही। लेकिन बर्थडे पार्टी बना रहे हैं युवकों को इसी बात को लेकर आक्रोश में आ गए।और युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू से शरीर में जानलेवा हमला कर दिया। जिस पर युवक नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिवार वालों ने इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इस वारदात में शामिल आरोपी हेमंत सोम, दिनेश सोम और प्रदीप साहू को गिरफ्तार किया है। वही धमतरी के रहने वाले लोगों में अब दहशत का माहौल काफी बढ़ चुका है लोगों द्वारा अब मामूली बात को लेकर विरोध जताने में भी संकोच किया जा रहा है ऐसे में पुलिस का भी भरोसा लोगों से उठ चुका है। फिलहाल देखना होगा धमतरी को इस खूनी खेल कब रुकता है।