फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: लगातार बारिश से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, जरूरत पड़ने पर छोड़ेंगे 20 हजार क्यूसेक पानी

Fri, 31 Jul 2026 07:59 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते गंगरेल जलाशय में पानी की आवक अब तेज हो गई है। गंगरेल बांध में हो रही लगातार पानी की आवक से लगभग 64 प्रतिशत भर चुका है। जलाशय में वर्तमान लाइव जल भंडारण क्षमता 485.23 एमसीएम दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार 30 जुलाई की रात्रि 8 बजे जलाशय की स्थिति के अनुसार गंगरेल बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में जलाशय का जल स्तर 345.39 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण जलाशय स्तर (एफआरएल) 348.70 मीटर है। जलाशय में वर्तमान लाइव जल भंडारण क्षमता 485.23 एमसीएम है, जो कुल क्षमता का 63.26 प्रतिशत है। जल संसाधन विभाग के अनुसार गंगरेल जलाशय में वर्तमान समय में 94,500 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जिससे जलाशय का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

मुख्य अभियंता के निर्देशानुसार वर्तमान जल आवक, बांध की सुरक्षा तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए गंगरेल जलाशय से नरराज बैराज की ओर 20,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: Exclusive: संत रविदास की जयंती पर सियासत; छत्तीसगढ़ में बड़े कार्यक्रम के पीछे क्या है बीजेपी का प्लान? पढ़ें

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पानी छोड़े जाने से पहले जिला प्रशासन, संबंधित विभागों तथा डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सूचना दी जाएगी। साथ ही प्रभावित गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी समय रहते सतर्क किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन ने नदी एवं नालों के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी में प्रवेश नहीं करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विभाग लगातार जलाशय की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जलस्तर के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें