फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari : ग्राम मुजगहन में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान जमकर हुआ हंगामा

Fri, 19 Jun 2026 04:53 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में फिर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया था। अतिक्रमण कारियों ने शासकीय भूमि में कच्चा मकान एवं बाउंड्री वॉल  का निर्माण किया था। जिसपर राजस्व, पुलिस और पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। शासकीय भूमि पर हुए कब्जे पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुजगहन में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि और नेशनल हाईवे द्वारा अधिग्रहित भूमि में अतिक्रमण कर लिया गया था।

अतिक्रमण करने वाले लोगों ने कच्चा मकान और बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया था।जिसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी गई थी।जिसके बाद अतिक्रमण करने वालों को शासकीय भूमि में कब्ज़ा हटाने के लिए नोटिस भेजा गया था। लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा किए गए कब्ज़ा को नहीं हटाया गया था।जिसके बाद आज राजस्व, पुलिस और पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा हुए कब्जा पर कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान मौके पर तनाव की स्थिति भी बन गई थी।वही अतिक्रमण कारियो द्वारा कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा भी किया गया। वहीं भारी विरोध के बीच अतिक्रमण को तोड़ा गया।

नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि ग्राम मुजगहन में ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा आवेदन दिया गया था।कि ग्राम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के नजदीक शासकीय भूमि में अतिक्रमण करके चार से पांच लोगों के द्वारा छोटा मकान बनाया गया था।नोटिस के बाद जो 4 से 5 कब्जाधारी ने अपना कब्जा हटा दिए थे।लेकिन एक कब्जाधारी के द्वारा नहीं हटाया गया था उसको आज पुलिस प्रशासन और पंचायत की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।इसके साथ ही दूसरी कार्रवाई नेशनल हाईवे द्वारा अधिग्रहित भूमि पर अनावेदक को मुआवजा प्राप्त हो चुका था। उनका भूमि अधिग्रहण हो चुका था,उनके द्वारा वहां पर बाउंड्री वॉल बना फिर से कब्जा किया जा रहा था।इसके संबंध में राजस्व न्यायालय में प्रकरण चला था नोटिस भी दिया गया था स्वतः हटाने के लिए कहा गया था लेकिन लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार का कब्ज को नहीं हटाया गया था।जिसपर आज राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और पंचायत की टीम द्वारा कब्जा हटाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें