फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी जिला अस्पताल में सुसाइड: जलने से झुलसी 20 वर्षीय युवती ने शौचालय में लगाई फांसी, अस्पताल में मचा हड़कंप

Wed, 11 Mar 2026 07:26 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

जिले के जिला अस्पताल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज करा रही एक युवती ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की पहचान कोंडागांव जिले के ग्राम खोपाबेड़ा निवासी दशोमती नेताम (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह धमतरी के हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी। खाना बनाते समय आग से झुलसने के कारण उसे 10 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दशोमती का इलाज बर्न वार्ड में चल रहा था और उसकी बहन जगमती सोरी उसके साथ थी। 11 मार्च की दोपहर दशोमती बाथरूम गई थी। लंबे समय तक वापस न आने पर दोपहर लगभग 1 बजे बहन ने जाकर देखा तो दशोमती गमछे के फंदे पर लटकी हुई मिली। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ यूएल कौशिक और सिविल सर्जन डॉ टोंडर मौके पर पहुंचे। हॉस्पिटल सलाहकार सहित अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण अभी अज्ञात है। दशोमती को आग से झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बहन लगातार उसके साथ थी। यह घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें