छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पांव छुए। मंगलवार को राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले रमन सिंह ने योगी आदित्यनाथ के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ रमन सिंह के घर गए जहां उनकी पत्नी और बेटे ने योगी आदित्यनाथ की आरती उतारी, माला पहनाई और पांव भी छुए। मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से पिछले दो बार से विधायक हैं।