फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने लोगों को कुचला,1 की मौत 16 घायल,दिल दहलाने वाला वीडियो

Fri, 15 Oct 2021 06:42 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ा हादसा पेश आया है । मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को एक कार ने कुचल दिया और हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तस्वीरें बेहद भयानक हैं, एक गाड़ी भीड़ में घुसती है और लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है। इस हादसे में 16 लोगों के घायल होने की भी खबर है। हादसे के बाद भीड़ ने पीछा कर ड्राइवर को पकड़ लिया और चालक की जमकर पिटाई की। जशपुर के पत्थलगांव में कुछ लोग पंडालों की मूर्ति का विसर्जन करने नदी की ओर जा रहे थे और तभी एक तेज रफ्तार कार ने इन लोगों लोगों को कुचल दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संवेदना जताई और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक गांजे का तस्कर था और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस हादसे में घायल 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें