फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा को नई ताकत: विश्वजीत बने उत्तर मंडल अध्यक्ष, 15 मंडलों में नेतृत्व की घोषणा

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के लिए नया नेतृत्व घोषित किया है।युवा नेता विश्वजीत ताम्रकार को बिलासपुर उत्तर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही शहर के अन्य मंडलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। बिलासपुर के 15 मंडलों में विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए युवाओं को चुना गया है।विश्वजीत ताम्रकार को बिलासपुर उत्तर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वे पहले भी संगठन में मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री रह चुके हैं। छात्र जीवन से सक्रिय रहने वाले विश्वजीत एबीवीपी से जुड़े रहे हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। युवाओं तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को मजबूती से पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। ”मंडल अध्यक्षों की सूची में बिलासपुर पश्चिम से लेकर काठाकोनी तक कुल 15 मंडलों के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इन नियुक्तियों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवा शक्ति को संगठन में आगे लाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस नियुक्ति से बिलासपुर शहर में भाजपा युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें