फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद; लेटर में लिखी वजह

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Updated Wed, 15 Jul 2026 06:24 PM IST

बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने कथित तौर पर आज आत्महत्या कर ली। उनका शव नगर निगम स्थित मकान के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव का उल्लेख किया है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

पुलिस के अनुसार, अमर सिंह चौहान नगर निगम के जोन-4 में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मानसिक परेशानी का जिक्र है पुलिस ने नोट को जब्त कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह चौहान का हाल ही में जगदलपुर तबादला हुआ था।

फिलहाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच तथा परिजनों और परिचितों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें