बिलासुपर जिले के तालापारा इलाके में रहने वाले मौलाना कारी बशीर ने गर्भवती पत्नी के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या कर दी। मृतका के परिजनों का आरोप है 11 जुलाई की रात किसी महिला को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी मौलान ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उसे गरम आयरन (प्रेस) से जलाया और अगली सुबह जबरन टॉयलेट क्लीनर पिलाया। हालत बिगड़ने पर महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।