बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया। जिनका इलाज जारी है। दरअसल, आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही हैं। तेज रफ्तार के कारण अलग-अलग घटनाओं में कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। बावजूद सड़क हादसे पर लगाम लग नहीं रही है। सिरगिट्टी में एक बार फिर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों CG10AP 8208 नंबर की बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए गए थे।