बिलासपुर में सर्व यादव समाज परंपरागत तरीके से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को मना रहे हैं।यह आयोजन पिछले 18 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज शनिवार दोपहर 12 बजे लालबहादूर शास्त्री स्कूल मैदान से शोभायात्रा निकाली गई, जो गोलबाजार, सदरबाजार, समेत शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बृहस्पति बाजार स्थित स्वर्गीय बीआर यादव की प्रतिमा स्थल पर पहुंचीं। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली। रावत नाच दल और करमा नाचा दल ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। रास्ते भर श्रद्धालु और अनोखास ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में हजारों की तादाद में यदुवंशी और अन्य समाज के लोग शामिल हुए।