फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में पीजी करने पहुंचे छात्र को नहीं मिला एडमिशन, भूख हड़ताल पर बैठा

बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय में पढ़ाई को लेकर एक छात्र ने भूख हड़ताल कर दिया है छात्र इस तरह का निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि उसे तीसरी बार पीजी करने के लिए महाविद्यालय में एडमिशन नहीं दिया गया। दरअसल छात्र चीनू टंडन नाम के छात्र ने हिंदी और राजनीतिक शास्त्र में इसी महाविद्यालय मे पहले भी पीजी की पढ़ाई की है और अब तीसरी बार अर्थशास्त्र में पीजी करना चाह रहा है। इसकी जानकारी उसने विश्वविद्यालय से प्राप्त की और 25 सितंबर को अपना फार्म भी जमा कर दिया लेकिन उसे 30 सितंबर को अंतिम दिन तक एडमिशन नहीं दिया गया। जब उसने अपने एडमिशन को लेकर प्राचार्य और अन्य संबंधित लोगो से जानकारी की मांग की तो कोई भी उसे संतोषजनक जवाब नही दिया।जिससे परेशान होकर छात्र ने रात तक महाविद्यालय के सामने धरना व भूख हड़ताल में बैठ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें