फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: 500 से अधिक जवानों ने मोटरसाइकिलों के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, नक्सल मुक्त भारत का दिया संदेश

Thu, 13 Aug 2026 08:48 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

बीजापुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजापुर रेंज में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की 12 वाहिनियों के अधिकारी एवं जवानों ने गुरुवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली।

दुगोली स्थित 214वीं वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई रैली में 500 से अधिक जवानों ने 250 से अधिक मोटरसाइकिलों के साथ हिस्सा लिया। रैली को बीजापुर रेंज के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश चौधरी एवं 22वीं वाहिनी के कमांडेंट रणदीप शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पांच भागों में विभाजित होकर नाम्बी, तर्रेम, भोपालपटनम, गंगालूर और भैरमगढ़ तक पहुंची।

नक्सल मुक्त भारत एवं शहीदों को नमन की थीम पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा में जवानों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगे से सजी मोटरसाइकिलों और वाहनों के साथ गूंजते देशभक्ति गीतों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान अधिकारियों और जवानों में नक्सल मुक्त भारत की उपलब्धि को लेकर उत्साह और गौरव दिखाई दिया। यात्रा का उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा के वातावरण में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को गति देने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना तथा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा।

पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा बाइक रैली देश की एकता, शांति और वीर शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। नक्सल मुक्त भारत की उपलब्धि सुरक्षा बलों के साहस, त्याग और निरंतर समर्पण का परिणाम है। अब शांति के वातावरण में क्षेत्र के विकास और लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें