फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में बायोमास प्लांट में भीषण आग, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे

भाटापारा के ग्राम टेहका के समीप स्थित बायोमास प्लांट में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं और दमकल दल द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्लांट में रखे ईंधन व अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चुकी है, और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें