फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का भाटापारा आगमन, एसपी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, भाजपाइयों ने किया स्वागत

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज विशेष दौरे पर भाटापारा पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय विश्राम गृह में स्वागत किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंत्री जायसवाल के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित थे। पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम किए थे। विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उनका यह दौरा आगामी स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा और स्थानीय समस्याओं के निराकरण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें