फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाटापारा में लोकार्पण कार्यक्रम में मारपीट, कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने

Digvijay Singh Updated Wed, 15 Jan 2025 07:58 PM IST

नगर पालिका भाटापारा में दो करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए वाहनों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की मौजूदगी में लात-घूंसे चले और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा द्वारा वाहनों का लोकार्पण किया जाना था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए कहा कि स्थानीय कांग्रेस विधायक, अध्यक्ष, और पार्षदों को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई। विरोध के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और स्थिति हिंसक हो गई। इस दौरान कांग्रेस नेता को चोटें भी आईं। जिसे लेकर शिकायत जिसकी शिकायत लेकर कांग्रेसी शहर थाना पहुंच गए लेकिन उनका आरोप है कि उनकी फिर दर्ज नहीं की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें