फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदा बाजार में आबकारी विभाग का छापा: 180 लीटर अवैध महुआ शराब और 2600 किलो महुआ लहान जब्त, तीन गिरफ्तार

आबकारी विभाग की टीम ने जिले में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने थाना राजादेवरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चादन में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और लहान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 180 बल्क लीटर हाथ कच्ची महुआ शराब, 2600 किलोग्राम महुआ लहान, दो गैस सिलेंडर, शराब बनाने के बर्तन और एक सफेद रंग की स्कूटी जब्त की है। आबकारी विभाग ने चिंता राम पटेल, निर्मला साहू और नरेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश सिंह के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, दिनेश साहू और पी. माधवराव की टीम ने की। बलौदा बाजार में जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें