फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुस्साएं चौकीदारों ने तांदुला जलाशय में बहाईं 30 हजार मछलियां, ठेकेदार को 6 लाख का नुकसान

बालोद जिले के तांदुला जलाशय में बने मछली पालन के केज में चौकीदारी करने वाले दो कर्मचारियों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए लगभग 30 हजार मछलियों को पानी में बहा दिया। आरोप है कि कर्मचारियों को काम के दौरान गद्दा, पंखा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई थीं, जिससे नाराज़ होकर उन्होंने मछली पालन के जाल को खोल दिया। इस घटना से ठेकेदार को करीब 6 लाख रुपये की भारी आर्थिक क्षति हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही ठेकेदार ने बालोद थाने में मामला दर्ज कराया, जहां पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 324(5) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ठेकेदार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें