फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बालोद में लिफ्ट देने के बहाने युवक से लूट, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी का चेहरा

Lalit Kumar Singh Updated Wed, 08 Oct 2025 04:19 PM IST

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में लिफ्ट देना एक युवक के लिए महंगा साबित हुआ। पुरुर से गुरुर सामान खरीदने आए जितेंद्र साहू को रास्ते में एक युवक को लिफ्ट देने के बाद 9 हजार रुपये और मोटरसाइकिल (CG 05 W 9474) लूट ली गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले पुरुर चौक से लिफ्ट ली और बोहरडीही के इंडियन पेट्रोल पंप के पास उतरा। थोड़ी बातचीत के बाद पीड़ित के साथ वापस बैठकर चला। देवरानी–जेठानी पुल के पास सुनसान जगह देखकर आरोपी ने चाकू मारने की धमकी दी और फिर लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित ने गुरुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें