छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज सुबह प्रशासन द्वारा यूनिटी मार्च निकाला गया जहां सांसद भोजराज नाग शामिल हुए इस दौरान सांसद स्कूली बच्चों के साथ लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलते नजर आए विख्यात मां गंगा मैया मंदिर प्रांगण से मार्च की शुरुआत हुई जो कि झलमला सिवनी और विभिन्न चौक चौराहों से गुजर कर जिला मुख्यालय पहुंची इस दौरान एकता और अखंडता से जुड़ी कई सारी रंगारंग प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। सांसद भोजराज नाग ने कहा कि आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलने के लिए यूनिटी मार्च निकाला गया है उन्होंने कहा कि देश टुकड़ों में बटा हुआ था और छोटी छोटी रियादतें थी जिसे आजादी के बाद सरदार पटेल ने जोड़ने का काम किया और आगे चलकर आज देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, इसलिए हम सब को आत्मनिर्भर भारत बनाना है, हम सब को एकजुटता के साथ भारत को आगे बढ़ाना है इसी के तहत हम आज ये एकता यात्रा कर रहे हैं। इस आयोजन में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।