फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: लाइट बंद होने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों से भिड़ंत, 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बिजली विभाग के कर्मचारियों से झूमाझटकी गाली-गलौज के जुर्म में 17 नामजद के साथ अन्य ग्रामीणों पर अपराध दर्ज किया गया है। कांदुल , खैरबना, रौना, खपरी में शाम होते ही विधुत आपूर्ति बाधित होने की बात कहकर कांदुल और आस पास के ग्रामीण अर्जुन्दा पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा इतना बढ़ गया था कि बिजली विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों से झूमाझटकी करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क पर रात में ही चक्काजाम कर दिया। पूरे मामले में अब अर्जुन्दा पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ नामजद के साथ अन्य लोगों पर अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। ग्रामीणों पर ट्रांसफार्मर में तोड़फोड़ का भी आरोप है। तीन को अपराध दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें