बालोद जिले का गोंदली जलाशय जो लगभग 70 वर्षों बाद अब खाली हुआ है और खाली करने की वजह है डैम सेफ्टी टीम द्वारा किया जा रहा गेट का अवलोकन। इस बार गेट के पूरा अवलोकन के लिए पानी को खाली किया गया है जिसके बाद अगले साल उसकी मरम्मत की जाएगी परंतु जब जलाशय को खाली किया गया तो बरसों पुराना इतिहास लोगों के सामने आया।