फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में बारिश से दरकने लगा मुख्य पुल का बेस, प्रशासन ने पुल कराया सील, जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

पूरे अंचल में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके बाद अब कमजोर पुल पुलियों ने जवाब देना शुरू कर दिया है बात करें बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक की तो एक प्रमुख अकलवारा पुल अचानक से धसने लगी जिसके बाद से अब पुल किनारे 10 फीट चौड़ा लंबा गहरा गड्ढा हो गया जिसके बाद से मौके पर पहुंच कर पुलिस और प्रशासन की टीम ने पूरे रास्ते को ब्लॉक कराया है और पुल को भी बंद कर दिया है जिसके कारण ब्लॉक मुख्यालय के संपर्क लगभग दर्जन भर गांव से टूट चुका है वहीं स्थानीय लोग जल्द से जल्द इसके मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन जल भराव कम होने के बाद ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जा सकता है फिलहाल रस्ते को बंद कर दिया गया है। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पॉल को दोनों तरफ से बंद कर दिया है बावजूद इसके लोग उत्सुकता वस अपना जान जोखिम में लेकर पुल और गड्ढे के समीप जा रहे हैं और बारिश की वजह से दरकते हुए गड्ढे की लंबाई और चौड़ाई समय के साथ-साथ बढ़ती जा रही है जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है वहीं अब लोगों को अपने घर जाने के लिए लगभग 10 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है लोग अन्यत्र रास्तों का उपयोग करने को मजबूर हैं। ग्रामीण अजेंद्र साहू ने बताया कि लगभग 18 वर्ष पुराना यह पल है और बीते वर्ष सड़क निर्माण के साथ ही पुल का मरम्मत भी किया गया था लेकिन अब यह पल पहले ही बारिश में जवाब देने लगी है जिसके कारण सबसे ज्यादा इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों को समस्याएं हो रही है जब लोग अब अपने घर को शाम होते ही वापस लौटने लगे हैं तो वह क्षतिग्रस्त पुल को देखकर वापस जा रहे हैं वहीं कल स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी समस्या उठानी पड़ सकती है। ग्रामीण पी आर सोनबेर ने बताया कि छोटे से गड्ढे से इसकी शुरुआत हुई थी और आज लगभग 12:00 बजे से पुल क्षतिग्रस्त होना शुरू हुआ है और हमें काफी समस्या हो रही है और सुरक्षा की दृष्टि कोण से भी यह एक घातक साबित हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें