फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: नेशनल जंबूरी का भव्य समापन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

अनुज कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 04:46 PM IST

पांच दिनों से बालोद में आयोजित प्रथम नेशनल जंबूरी के अंतिम दिन आज वैलीडक्टरी फंक्शन का आयोजन किया गया जहां प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए उनके सामने अलग अलग राज्यों के रोवर रेंजर ने अपनी संस्कृति को रखा वहीं डिप्टी सीएम ने इस दौरान कहा कि युवा भारत के निर्माण में आप सब मिल का पत्थर साबित होंगे, स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आप यहां से निकलकर स्थापित करेंगे उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न जगहों से आए रोवर रेंजर्स एवं उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया। डिप्टी सीएम ने कहा निराश युवा परेशान युवा कभी आगे नहीं बढ़ सकता, जो खुद आगे नहीं बढ़ सकता वो ना परिवार को ना देश को आगे बढ़ा सकता है, युवा विश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ युवा होना चाहिए, आत्मविश्वास जरूरी है, मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि हमारा विश्वास और हमारा प्रयास था कि यह आयोजन एक अमिट छाप छोड़ेगा और बालोद में हमारा सौभाग्य है कि देश भर के बच्चों का हम सम्मान कर सके देर भर से आए रोवर रेंजर की संस्कृति यहां देखने को मिली यहां के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग भी इस पूरे आयोजन की भागीदारी बने प्रशासन से लेकर सभी का अच्छा सहयोग मिला। युवा शक्ति के आप हैं और आप चाहे तो देश को जहां चाहे उस दिशा में मोड सकते हैं, आज पूरी दुनिया को किसी देश से उम्मीद है तो केवल और केवल भारत देश से उम्मीद है, भारत का युवा पूरे विश्व का नेतृत्व करे, उन्होंने कहा कि युवा ठान ले तो हर चुनौती का सामना कर सकता है, ये राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन पहली बार छत्तीसगढ़ में हुआ, और ये जीवन जा अनोखा अनुभव यहां से लेकर जा रहे है, आप जहां भी जाएं तो बस एक बात बताएं कि "छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया" अच्छी व्यवस्था करने की कोशिश की आपने जो यहां से सीखा है वो भारत माता का वैभव बढ़ाएंगे। इस आयोजन में देशभर से 13000 से अधिक बच्चे शामिल हुए थे वहीं स्टाफ और स्थानीय प्रशासन सब मिलाकर लगभग 20000 लोग शामिल हुए बच्चों की बात करें तो 4000 बच्चे बालोद जिले से ही थे इसके साथ सबसे ज्यादा राजस्थान के बच्चे हां शामिल हुए जिनकी संख्या लगभग 12 साल के आसपास थी श्रीलंका से भी यहां बच्चे पहुंचे हुए थे और इटली से भी सभी ने इस आयोजन में कैंपिंग से लेकर घुड़सवारी सहित अन्य चीजों में हिस्सेदारी ली और आज 4 दिन के आयोजन के बाद सभी वापस लौटने लगे हैं वापस लौट के लिए प्रबंधन द्वारा बस और अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें