फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर : वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 6 दोपहिया जब्त

Digvijay Singh Updated Sun, 22 Mar 2026 05:28 PM IST

सरगुजा जिले में दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 6 वाहन बरामद किए हैं। जब्त वाहनों की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मायापुर निवासी एक महिला ने अपनी स्कूटी चोरी होने की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की तलाश तेज की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम चंदन गुप्ता और जीवन कैलाश उर्फ बुट बताए। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने शहर व आसपास के इलाकों से स्कूटी एवं मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 स्कूटी और 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें