फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया में जीजा ने की साले की हत्या: मामूली विवाद में कत्ल...शव जलाकर जंगल में फेंका, पुलिस जांच में खुलासा

Thu, 15 Jan 2026 11:00 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया

कोरिया जिले के गोल्हाघाट में एक भाई अपनी छोटी बहन के घर गया था, जहां मामूली विवाद के चलते उसके जीजा ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया। गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस को जीजा पर शक हुआ, कड़ाई से पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने मृतक का कंकाल बरामद कर लिया है। पूरा मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के ग्राम तेंदूपारा निवासी टेकराम भगत 25 दिसंबर को अपनी छोटी बहन संतरा सिंह के घर कोरिया जिले के गोल्हाघाट गया था। कुछ दिन वहां रुकने के बाद चार जनवरी को वह बहनोई खेलसाय सिंह के साथ घर लौटने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं पहुंचा।

भाई के लापता होने पर बहन संतरा सिंह और परिजनों ने तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर बैकुंठपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि टेकराम आखिरी बार अपने बहनोई के साथ देखा गया था। पूछताछ में खेलसाय बार बार बयान बदलता रहा। सख्ती करने पर उसने हत्या कर शव जलाने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि चार जनवरी को तिवरागुड़ी पहुंचने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया। गुस्से में उसने गमछे से टेकराम का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को छिपाया और रात में घर के पीछे बाड़ी में पेट्रोल डालकर जला दिया। अर्धजले शव को मिट्टी और सूखे पत्तों से ढक दिया गया। छह जनवरी को शव को निकालकर घुटरी पहाड़ की खाई में फेंक दिया गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घुटरी पहाड़ के जंगल से मृतक का जला हुआ कंकाल बरामद किया। घटनास्थल रामानुजनगर थाना क्षेत्र में होने के कारण केस डायरी वहां भेजी गई। रामानुजनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी खेलसाय सिंह उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें