फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन : चंडीगढ़ में कहीं सन्नाटा, कहीं बेफिक्री

Mon, 19 Apr 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शुक्रवार शाम को प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी। शुक्रवार रात 10 बजे से लगा लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन सिटी ब्यूटीफुल में कहीं सन्नाटा पसरा रहा तो कहीं नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ी। हमेशा गुलजार रहने वाला सेक्टर 17 सुनसान दिखा वहीं सेक्टर 26 की अनाज मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ आई। पहले दिन सड़कों पर पुलिस का पहरा कम दिखाई दिया, लेकिन चंडीगढ़ के मुख्य स्थान जैसे सुखना लेक, विभिन्न पार्क और बाजार में लॉकडाउन का असर बखूबी देखने को मिला। सुखना लेक पर शनिवार को कोई भी सैर करने नहीं पहुंचा। इस दौरान जो कुछ लोग पहुंचे थे, उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें