फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा विधानसभा परिसर में पुस्तकालय और कैंटीन का किया निरीक्षण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा परिसर का दौरा करते हुए विधानसभा पुस्तकालय और कैंटीन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य वहां की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेना तथा आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश जारी करना था। विस अध्यक्ष कल्याण ने सबसे पहले विधानसभा पुस्तकालय का दौरा किया, जहां उन्होंने वहां उपलब्ध पुस्तक संग्रह, समाचार पत्र-पत्रिकाओं तथा डिजिटल संसाधनों का अवलोकन किया। उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ से बातचीत कर यह जाना कि विधायकगण और शोधकर्ता पुस्तकालय की सुविधाओं का किस प्रकार उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुस्तकालय को और अधिक आधुनिक, तकनीक-संपन्न और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें