फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-45 की गोशाला में धूम धाम से मनाया तुलसी विवाह

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित गौरी शंकर सेवादल गोशाला में रविवार को तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए सुबह और दोपहर में खाने पीने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। ढोल बाजे के साथ लड्डू गोपाल की बरात गोशाला में पहुंची और पूरे विधि विधान के साथ तुलसी विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर गोशाला के सदस्य सुमित, विनोद, पंडित राखी राम, समाजसेवी अशोक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें