ट्रांसजेंडर और एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों ने चंडीगढ़ में प्राइड मार्च निकाला। स्टूडेंट सेंटर पर समुदाय के लोगों ने हिमाचली नाटी, बॉलीवुड डांस और गिद़्दा प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत स्टूडेंट सेंटर से सेक्टर 15 होते हुए युवाओं ने सेक्टर 17 प्लाजा तक प्राइड वॉक किया। होमोफोबिया को समाप्त करने, एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए समान अधिकारों की बात रखते हुए समुदाय और अन्य लोगों ने वॉक की।