चंडीगढ़ सेक्टर 16 के पंजाब कला भवन में कथक नृत्य पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हो रहा है। कथक गुरु दीपक अरोड़ा प्रतिभागियों को कथक की प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस शिविर में कथक की बारीकियां सिखाई जा रही है। इसमें पहले से सीखे रहे बच्चे भी शामिल हैं। उन्हें एडवांस ट्रेंनिंग जिसमें गणेश वंदना, सरगम तराना, तोड़े, टुकड़े के अलावा तिहाई और परन के बारे में जानकारी दी गई।