चंडीगढ़ में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट को जाने वाले रास्ते को वन वे कर दिया गया है। रॉक गार्डन के पास से वाहन अंदर जा सकते है और गेट नंबर एक (जो हाईकोर्ट चौक के पास निकलता है) से वाहन बाहर जाएंगे। हाईकोर्ट के कुछ रास्तों पर दो पहिया वाहन लोग पार्क करते थे जिनकी वजह से पैदल चलने वाले लोगो को दिक्कत आती थी। वहां से दोपहिया वाहन हटा दिए गए है। आज यह ट्रायल बेस पर लागू किया गया। माैके पर तैनात पुलिस कर्मियों के अनुसार कल यही ट्रैफिक नियम लागू होंगे।