चंडीगढ़ के सेक्टर-34 के मेला ग्राउंड में आज रात 7 से 10 बजे तक गायक करण औजला का कार्यक्रम होना है जिसके लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। ग्राउंड में एंट्री के लिए अभी से लाइनें लगनी शुरू हो गई है लेकिन एंट्री शाम चार बजे के बाद ही शुरू होगी। यहां सुबह से काफी पुलिस कर्मी तैनात है और शाम को यहां 500 से अधिक जवानों को ट्रैफिक व सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।