फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मृत मिला शिमला का युवक, सीमा विवाद में उलझी रही चंडीगढ़-पंचकूला पुलिस

शिमला के संजौली निवासी 25 साल के युवक का मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट के पास झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। रमेश चार बहनों का इकलौता भाई था। सूचना के बावजूद सीमा विवाद के कारण शव को उठाने के लिए चंडीगढ़ और पंचकूला दो घंटे तक उलझी रही। रात करीब 10 बजे फैसला हुआ कि मामला पंचकूला का है। इसके बाद पंचकूला एमडीसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मामले की सूचना के बाद पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता मौके पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार युवक की माैत नशे से ओवरडोज से होने की आशंका है। पुलिस को मौके से सीरिंज बरामद हुई हैं।  एमडीसी थाने के एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रात को चंडीगढ़ पहुंचकर खुद शव की तलाश की। इस दाैरान पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें