पीजीआई चंडीगढ़ में जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनजीओ लाइफ लाइन ने शनिवार को तीन नई एंबुलेंस सेवाओं की शुरुआत की। ये एंबुलेंस राउंड टेबल इंडिया और स्टाइलम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन पीजीआईएमईआर के कैरों ब्लॉक स्थित निदेशक कार्यालय में किया गया, जिसका उद्घाटन पीजीआई निदेशक डॉ. विवेक लाल ने किया।