चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एलांते मॉल में बुधवार दोपहर को फिर से एक हादसा हो गया। मॉल में चल रहे कॉर्निवल फेस्टिवल में बनाए गए डांस फ्लोर पर हैंगिंग बॉल्स साढ़े चार साल की बच्ची पर आकर गिर गई। बच्ची के माथे पर एक बॉल गिरी और वह जोर-जोर से रोने लगी। जिसके चलते वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची व उसके परिजनों को तुरंत सेक्टर-32 जीएमसीएच में मेडिकल करवाने के लिए लेकर गई।