चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में यूनिवर्सिटी स्कूल के ओपन लर्निंग विभाग के विद्यार्थी बिना छात्राओं की परमिशन की उन्हें रंग लगा रहे थे। एक छात्रा ने एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद उन्होंने लड़कियों का पीछा किया और जबरन उन पर दोबारा से रंग डाला। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस लड़कों को गाड़ी में बिठाकर ले गई।