परेड ग्राउंड सेक्टर-17 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे फाइनल रिहर्सल होगी। इस समारोह को लेकर पुलिस ने 26 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान परेड ग्राउंड की ओर जाने वाली आसपास की कई सड़कें आवाजाही के लिए बंद रहेंगी। साथ ही कई सड़कों का ट्रैफिक दूसरी सड़कों पर डायवर्ट किया जाएगा।