फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंडीगढ़ में ली कार्बूजिए और आर्किटेक्ट एसडी शर्मा द्वारा बनाई बेहतरीन इमारतों के मॉडल की लगी प्रदर्शनी

ली कार्बूजिए द्वारा डिजाइन की गई इमारतों के मॉडल और आर्किटेक्ट एसडी शर्मा के कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूज़ियम एंड आर्ट गैलरी में एक महीने के लिए आज से एग्जीबिशन शुरू हुई है। यह एग्जीबिशन 12 फरवरी तक चलेगी जिसका आयोजन म्यूजियम और A3 फाउंडेशन सहयोग से किया जा रहा है। A3 फाउंडेशन आर्ट, आर्किटेक्चर और एस्थेटिक को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है जिसकी स्थापना आर्किटेक्ट संगीत शर्मा द्वारा की गई थी। एक महीने के लिए शुरू हुई एग्जीबिशन का शुभारंभ पेरिस स्थित फाउंडेशन ली कार्बूजिए की डायरेक्टर ब्रिगिट बाउवियर और विदेश से चंडीगढ़ पहुंचे अन्य अतिथियों द्वारा किया गया है। इस एग्जीबिशन में आर्किटेक्ट एसडी शर्मा के छह दशक लंबे करियर को करीब 70 पैनलों के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है। इसमें चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से मुख्य आर्किटेक्ट के अलावा पंजाब और हरियाणा के पूर्व चीफ आर्किटेक्ट्स, आईआईए और आईआईआईडी के चेयरमैन मनमोहन खन्ना के अलावा काफी संख्या में आर्किटेक्चर विद्यार्थी भी एग्जीबिशन में हिस्सा ले रहे हैं

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें