सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में मंगलवार को इंडियन क्लासिकल डांस फेस्टिवल के दूसरे दिन ओडिसी और भरतनाट्यम की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन के सांस्कृतिक विभाग और टैगोर थिएटर सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। मौके पर प्राचीन कला केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ. शोभा कौसर और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. समीरा कौर सहित कई लोग उपस्थित रहे।