फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में क्लोरीन गैस सिलेंडर में लीकेज

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 12:33 PM IST

मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी के घरों में पानी सप्लाई करने वाले ट्यूबवेल नंबर एक में रखे क्लोरीन गैस सिलेंडर में लीकेज होने से बुधवार सुबह चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। चारों तरफ क्लोरीन गैस की बदबू फैलने लगी, जिसके बाद पब्लिक हेल्थ विंग के कर्मचारियों ने सुबह 9:30 बजे आकर देखा। गैस सिलेंडर से लीकेज देखकर तुरंत पब्लिक हेल्थ विंग के कर्मचारियों ने फायर विभाग मनीमाजरा को सूचित किया। फायर विभाग के कर्मचारियों ने सब फायर ऑफिसर गुरमुख सिंह मुल्तानी की अगुवाई में इंदिरा कॉलोनी पहुंचकर सिलेंडर को कब्जे में लिया। उसके बाद उसे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैदान में ले गए और वहां पर सिलेंडर को खाली किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें