श्री ओरबिंदो स्कूल सेक्टर 27 में चंडीगढ़ स्टेट वुमन चेस चैंपियनशिप 2025 की आज शुरुआत हुई। द चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में दो दिवसीय मुकाबले 28- 29 जून तक खेले जाएंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले चार खिलाड़ी वेस्ट बंगाल में 4-14 दिसंबर तक होने वाली नेशनल वुमन चेस चैंपियनशिप में चंडीगढ़ टीम की ओर से खेलेंगे। चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के अधिकारी डाॅ.विपनेश भारद्वाज ने बताया कि ऐसे टूर्नामेंट लड़कियों को एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए आयोजित किए जाते हैं।