चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के जीएमसीएच के सभागार में रविवार को केरल समाजम चंडीगढ़ का गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि शहर के मेयर कुलदीप कुमार विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि गुलाब चंद्र कटारिया ने केरल समाजम के पदाधिकारी और उनके लोगों को बधाई दी।उन्होंने केरल के सांस्कृतिक विरासत के बारे में बात कही। उन्होंने केरल के बहनों को उनके स्वास्थ्य के सेवा कार्य की सराहना की। इस मौके पर केरल की सांस्कृतिक झलक जिसमें वहां के लोक नृत्य और गीत के अलावा वाद्य यंत्रों के भी प्रस्तुति हुई। वहां पर पहुंचे लोग केरल के पारंपरिक परिधानों में सजे रहे। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के बड़ी संख्या में रहने वाले केरल के लोग महिला पुरुष इस कार्यक्रम में शामिल हुए।