भारत और पाकिस्तान मैच के लिए चंडीगढ़ के मनीमाजरा में हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर खुले मैदान में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। यहां मैच देखने कई युवा पहुंचे। आईसीसी द्वारा यहां पर मेला लगाकर लोगों को बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाने की पूरी व्यवस्था की गई है। मैच के साथ-साथ लोग खाने पीने के व्यंजनों का भी आनंद उठा रहे हैं।