चंडीगढ़ में रविवार को 1200 बाइकर्स का काफिला जैसे ही सड़कों पर निकला तो हर कोई इन्हें देखता रह गया। इन बाइकर्स के पास अधिकांश सुपर बाइक्स थी। जिनमें हार्ले डेविडसन, बुलेट और अन्य स्पोर्ट्स बाइक भी थी। यह बाइकर्स जहां-जहां से गुजरे वहां लोग इन्हें देखने के लिए रुक जाते थे। बता दें कि शहर में मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट रविवार से शुरू हो गया है। मिलिट्री लिटरेचर फेस्ट की शुरुआत में रविवार को बाइकर्स रैली निकाली गई। इस रैली में लगभग 1200 बाइकर्स शामिल हुए थे। यह रैली चंडीगढ़ क्लब से शुरू हुई है शहर के विभिन्न सैक्टरों से होते हुए पंचकूला के चंडीमंदिर तक पहुंची।