फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मोहाली पीसीआर को देख भगाई ऑडी: चंडीगढ़ में घुसे तीन संदिग्ध युवक, डड्डूमाजरा में छोड़कर भागे

मोहाली फेज-6 मे सोमवार दोपहर सवा एक बजे ऑडी सवार तीन संदिग्ध युवक पीसीआर गाड़ी को देखकर कार को दौड़ाते हुए चंडीगढ़ की तरफ भाग निकले। संदिग्ध युवकों की कार के फुटपाथ से टकराने के बाद गाड़ी का टायर फटने के साथ शीशा टूट गया। उनका पीछा करती हुई पीसीआर डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंच गई। कॉलोनी में ऑडी सवारों का पुलिस पीछा करती रही। इसी बीच आगे का रास्ता बंद होने पर ऑडी सवार तीनों युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पीसीआर मुलाजिमों ने उनका सात से आठ किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। ऑडी कार का नंबर एचआर 70 ई 5565 है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें